एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) नीचे

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में कमजोरी का है।

कॉस्पी (Kospi) में 0.11% की बढ़त है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.05% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.71% ऊपर है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.73% की बढ़त है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.48% की मजबूती है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.54% की बढ़त है।

सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 5 अंक की कमजोरी के साथ 8,134 पर है।

(शेयर मंथन, 07 जनवरी 2015)