आज तमाम एशियाई बाजारों में तेजी की रुख देखने को मिल रहा है।
पिछला हफ्ता अमेरिकी बाजार के लिए काफी अच्छा रहा। एसऐंडपी 500 की सप्ताहिक बढ़त 3.3% रही जो इस साल में सबसे ज्यादा है। निवेशक अमेरिकी कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजें जारी होने की प्रतिक्षा कर रहे हैं। शुक्रवार के कारोबार में तीनों प्रमुख अमेरिकी सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं आज तमाम एशियाई बाजारों में हरियाली देखने को मिल रही है।
भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.35 बजे चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 72.43 अंक या 3.28% की बढ़त में चल रहा है। जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) लगभग 297.50 अंक या 1.64% की बढ़त पर है। हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) 242 अंक या 1.08% बढ़त पर चल रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 18 अंक या 0.62 % की बढ़त दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2015)