एशियाई शेयर बाजारों में कमजोरी, निक्केई 3% से ज्यादा फिसला

कल अमेरिकी बाजार में गिरावट के बाद आज बुधवार के शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में भी कमजोरी का रुझान दिख रहा है।

जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) आज बाजार खुलते ही फिसल गया और करीब 3.14% तक नीचे गया। चीन के सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shangai Composite) में गिरावट है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 9 बजे यह 1.39% गिरावट पर चल रहा है।
हांग कांग के सूचकांक हैंग सेंग (Hang Seng) में करीब 2.87% की गिरावट है। सिंगापुर का सूचकांक स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Time) 1.68% नीचे चल रहा है। कोरियाई सूचकांक कॉस्पी (KOSPI) भी करीब 1% की गिरावट दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2016)