एशियाई बाजार मिले-जुले, शंघाई कंपोजिट (Shangai Composite) 1.32% नीचे

आज शुक्रवार 05 फरवरी को एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखा जा रहा है।

जापान और चीन के बाजार गिरावट दिखा रहे हैं। चीन के सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shangai Composite) में गिरावट है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 9.10 बजे यह 1.32% की गिरावट पर चल रहा है। जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) 1.49% नीचे फिसला है। दूसरी ओर हांग कांग के सूचकांक हैंग सेंग (Hang Seng) में करीब 0.53% की बढ़त है। सिंगापुर का सूचकांक स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Time) 1.70% ऊपर चल रहा है। कोरियाई सूचकांक कॉस्पी (KOSPI) करीब 0.1% हल्की मजबूती दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2016)