एशियाई बाजार में गिरावट, निक्केई (Nikkei) 5.34% गिरा

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और खराब वैश्विक संकेतों का असर शुक्रवार को एशियाई बाजारों में दिख रहा है।

एशियाई बाजारों में गिरावट देखी जा रही है। जापान के सूचकांक निक्केई (Nikkei 225) में शुरुआती कारोबार में गिरावट है। भारतीय समय के मुताबिक 8.52 बजे निक्केई में 5.34% की जबदस्त गिरावट आज चुकी है। हांग कांग के सूचकांक हैंग सेंग (Hang Seng) में भी 0.84% की गिरावट है। वहीं दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (kospi) में 1.93% की गिरावट है। दूसरी ओर सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Strait Times) में 0.06% की मामूली मजबूती दिख रही है। (शेयर मंथन, 12 फरवरी 2016)