एशियाई बाजारों में गिरावट, शंघाई (Shanghai) 2.63% टूटा

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में भारी गिरावट देखी जा रही है। सभी सूचकांकों में गिरावट है।

भारतीय समय के मुताबिक 8.50 बजे चीन का सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 2.63% की गिरावट दिखा रहा है। वहीं हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में भी 0.99% की गिरावट है। जापान की अक्टूबर-दिसंबर संशोधित रियल जीडीपी 1.1% नीचे आयी है। जिसके बाद जापान का निक्केई शुरुआती कारोबार में करीब 1.63% टूट गया है। वहीं सिंगापुर के सूचकांक स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.65% की गिरावट है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी भी 0.98% गिर कर लाल निशान पर चल रहा है। वहीं ताइवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.82% की कमजोरी है।(शेयर मंथन, 08 मार्च 2016)