अमेरिकी बाजार के बाद बुधवार को एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखी जा रही है। स्ट्रेट्स टाइम्स को छोड़कर बाकी सभी सूचकांक लाल निशान पर चल कर रहे हैं।
भारतीय समय के मुताबिक 8.50 बजे चीन का सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 2.42% की गिरावट दिखा रहा है। वहीं हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.57% की कमजोरी है। दूसरी ओर जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) भी 1.59% गिर कर लाल निशान पर चल रहा है। वहीं सिंगापुर के सूचकांक स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.11% की बढ़त है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी भी 0.11% की कमजोरी है। वहीं ताइवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.79% की गिरावट है। कच्चे तेल के भाव में गिरावट और चीन के कमजोर ट्रेड आंकडों ने वैश्विक अर्थव्यवस्था की चिंता को फिर से उजागर कर दिया है। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2016)