गुरुवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में तेजी देखी जा रही है। चीन के शंघाई को छोड़कर बाकी सभी सूचकांक हरे निशान पर चल कर रहे हैं।
भारतीय समय के मुताबिक 8.58 बजे चीन का सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 1.13% की गिरावट दिखा रहा है। वहीं हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.62% की मजबूती है। दूसरी ओर जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) भी 0.98% की बढ़त दिखा रहा है। वहीं सिंगापुर के सूचकांक स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.07% की मामूली तेजी है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी भी 0.49% की मजबूकी है। वहीं ताइवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.14% की तेजी है। सेंट्रल बैंक ऑफ न्यूजीलैंड ने ब्याज दरों में कमी करते हुए बजार को हैरान कर दिया है। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2016)