मंगलवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखा जा रहा है।
चीन, हांग कांग, दक्षिण कोरिया और ताइवान के सूचकांक में गिरावट है। भारतीय समय के मुताबिक 8.30 बजे चीन का सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composit) 0.47% की गिरावट दिखा रहा है। वहीं हांग कांग के हैंग सेंग में भी 0.31% की कमोजरी है। जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) में 2.01% ऊपर चल रहा है। सिंगापुर के सूचकांक स्ट्रेट्स टाइम्स भी (Straits Times) 0.36% की तेजी है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में 0.02% की मामूली बढ़त है। वहीं ताइवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.64% नीचे चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2016)