एशियाई बाजारों में गिरावट, शंघाई (Shanghai) 0.26% टूटा

अमेरिकी बाजार के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखी जा रही है।

सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स को छोड़कर बाकी सभी सूचकांकों में गिरावट हैं। भारतीय समय के मुताबिक 8.30 बजे चीन का सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composit) 0.26% की गिरावट दिखा रहा है। वहीं हांग कांग का हैंग सेंग भी 0.26% नीचे चल रहा है। जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) में 0.04% की मामूली गिरावट है। दूसरी ओर सिंगापुर के सूचकांक स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.10% की तेजी है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में 0.06% की कमजोरी है। वहीं ताइवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.45% नीचे चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 मार्च 2016)