एशियाई बाजार में गिरावट, शंघाई (Shanghai) में 1.16% की गिरावट, निक्केई (Nikkei) 0.25% टूटा

अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद होने के बाद गुरुवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में गिरावट है। सिंगापुर के अलावा सभी सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान पर चल रहे हैं।

भारतीय समय के मुताबिक 8.52 बजे चीन का सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composit) 1.16% की गिरावट दिखा रहा है। वहीं जापान के सूचकांक निक्केई (Nikkei) 0.25% नीचे चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.05% की मामूली कमजोरी है। दूसरी ओर सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.11% की बढ़त है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी में 0.22% की गिरावट है। वहीं ताइवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.83 %की कमजोरी दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 07 अप्रैल 2016)