हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में गिरावट है। ताइवान के अलावा सभी सूचकांकों में गिरावट है।
भारतीय समय के मुताबिक 8.26 बजे चीन का सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composit) 0.61% की गिरावट दिखा रहा है। वहीं जापान के सूचकांक निक्केई (Nikkei) 0.56% नीचे चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.82% की कमजोरी है। दूसरी ओर सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.63% की गिरावट के साथ लाल निशान पर है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी में 0.64% की कमजोरी आयी है। वहीं ताइवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.30% की बढ़त दिखा रहा है। बैंक शेयरों में गिरावट के कारण बाजार में दबाव बढ़ गया है। कल यूरोप और अमेरिकी शेयर बाजार में भी बैंक शेयर गिर कर बंद हुए। (शेयर मंथन, 08 अप्रैल 2016)