निक्केई (Nikkei) में 0.76% की गिरावट, हैंग सेंग (Hang Seng) 0.72% नीचे

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में गिरावट है। चीन और ताइवान के अलावा बाकी सभी सूचकांक लाल निशान पर है।

भारतीय समय के मुताबिक 8.39 बजे चीन का सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composit) में 0.05% की मामूली बढ़त दिखा रहा है। वहीं हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) 0.72% नीचे चल रहा है। इसके अलावा जापान के सूचकांक निक्केई (Nikkei) में आज 0.76% की कमजोरी है। वहीं सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.52% की गिरावट है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में 0.03% की मामूली कमजोरी के साथ लाल निशान पर चल रहा है। वहीं ताइवान के सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.10% की हल्की तेजी दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2016)