अमेरिकी शेयर बाजार के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखी जा रही है। चीन के अलावा बाकी सभी सूचकांक लाल निशान पर है।
भारतीय समय के मुताबिक 8.27 बजे चीन का सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composit) में 0.12% की हल्की बढ़त दिखा रहा है। वहीं हांग-कांग के सूचकांक हैंग-सेंग में 1.18% की गिरावट है। बैंक ऑफ जापान ने मौद्रीक नीति में कोई बदलाव नहीं किया है जिसका असर साफ देखा जा रहा है। आज जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) 3.61% टूटा है। वहीं सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.42% की नीचे चल रहा है। दूसरी ओर दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 0.67% कमजोरी आयी है। वहीं ताइवान के सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.18% की गिरावट दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2016)