अमेरिकी बाजार के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखी जा रही है। सभी सूचकांक लाल निशान पर है।
भारतीय समय के मुताबिक 8.25 बजे चीन का सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composit) में 1.72% की गिरावट है। दूसरी ओर हांग-कांग के सूचकांक हैंग-सेंग में 1.04% की कमजोरी है। सिगांपुर का स्टेट्स टाइम्स (Straits Times) 1.13% नीचे चल रहा है। वहीं दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 0.60% की कमोजरी के साथ लाल निशान पर चल रहा है। ताइवान के सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.69% की कमजोरी दिखा रहा है। कच्चे तेल के भाव में गिरावट आने से बाजार में दबाव बढ़ गया है। जापान का बाजार आज सार्वाजनिक अवकाश होने के कारण बंद हैं। कल अमेरिकी शेयर बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 मई 2016)