एशियाई बाजारों में गिरावट, हैंग-सेंग (Hang-Seng) 0.56% नीचे

अमेरिकी बजार से मिले कमजोर संकेतों के कारण गुरुवार को शुरुआती कारोबार एशियाई बाजारों में  गिरावट देखी जा रही है। सभी सूचकांक लाल निशान पर है।

जापान और दक्षिण कोरिया के बाजार आज बंद है। भारतीय समय के मुताबिक 8.23 बजे चीन का सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composit) में 0 .14% की मामूली गिरावट है। दूसरी ओर हांग-कांग के सूचकांक हैंग-सेंग (Hang-Seng) में 0.56% की कमजोरी है। सिगांपुर का स्टेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.38% नीचे चल रहा है। ताइवान के सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.39% की गिरावट है। कल अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए जिसका असर बाजार पर साफ देखा जा सकता है। (शेयर मंथन, 04 मई 2016)