एशियाई बाजार मिले-जुले, शंघाई (Shanghai) में 1.66% की गिरावट

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। चीन, दक्षिण कोरिया और ताईवान के सूचकांकों में गिरावट है।

भारतीय समय के मुताबिक 8.30 बजे चीन का सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composit) में 1.66% की गिरावट दिखा रहा है। दूसरी ओर हांग-कांग का सूचकांक हैंग-सेंग 0.62% ऊपर चल रहा है। जापान के सूचकांक निक्केई (Nikkei) में 0.54% की मजबूती है। सिगांपुर के स्टेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.70% की बढ़त है। वहीं दो दिन बंद होने के बाद आज खुला दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में 0.66% की कमजोरी है। ताइवान के सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.07% की मामूली गिरावट है। (शेयर मंथन,09 मई 2016)