एशियाई बाजार में मिले-जुले, निक्केई (Nikkei) में 1.50% की बढ़त

मंगलवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। हांग कांग और सिंगापुर के सूचकांक लाल निशान पर है।

भारतीय समय के मुताबिक 8.25 बजे चीन का सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composit) 0.06% ऊपर चल रहा है। दूसरी ओर हांग-कांग का सूचकांक हैंग-सेंग 0.31% की गिरावट है। जापान के सूचकांक निक्केई (Nikkei) में 1.50% की मजबूती दिखा रहा है। सिगांपुर के स्टेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.24% की कमजोरी है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में 0.41% की बढ़त है। ताइवान के सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.34% की तेजी है। आज चीन में महँगाई आँकड़े जारी किया जायेगा।  कल अमेरिकी शेयर बाजार मिला-जुला बंद हुआ। (शेयर मंथन,10 मई 2016)