एशियाई बाजारों में गिरावट, स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.60% नीचे

अमेरिकी शेयर बाजार के कमजोर बंद होने के बाद गुरुवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट है।

चीन के अलावा सभी सूचकांक लाल निशान पर है। फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना जताई है जिसका असर बाजार पर साफ देखा जा सकता है। शुरुआती कारोबार में जापान के सूचकांक निक्केई (Nikkei) में सुबह करीब 8.30 बजे 0.05% की हल्की कमजोरी है। चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में इस समय 0.63% की बढ़त दिखा रहा है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) 0.43% की कमजोरी के साथ लाल निशान पर चल रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.60% और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.58% नीचे चल रहा है। ताइवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.63% की गिरावट दिखा रहा है। कल फेडरल रिजर्व के बयान के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में कमजोर कारोबार देखने को मिला। (शेयर मंथन, 19 मई 2016)