एशियाई बाजारों में तेजी, हैंग-सेंग (Hang Seng) 64 अंक ऊपर

बुधवार को एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती दिख रही है।

चीन के शंघाई कंपोजिट के अलावा सभी सूचकांक हरे निशान पर हैं। भारतीय समय के मुताबिक 8.38 बजे जापान का बाजार निक्केई (Nikkei) 22.87 अंक या 0.12% की मजबूती के साथ 18,329.91 के स्तर पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) भी 64.38 अंक या 0.28% की बढ़त के साथ 22,801.45 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.79% की कमजोरी के साथ चल रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) की 0.77% की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 7.36 अंक या 0.37% की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 20.86% की मजबूती दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 30 नवंबर 2016)