एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार, निक्केई 49 अंक नीचे

गुरुवार को एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है।

भारतीय समय के मुताबिक 8.38 बजे जापान का बाजार निक्केई (Nikkei) 49.46 अंक या 0.25% की कमजोरी के साथ 19,544.70 के स्तर पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 240.25 अंक या 1.09% की शानदार मजबूती के साथ 22,374.72 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) सपाट कारोबार कर रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) की 0.95% की बढ़त के साथ हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) 0.16% की हल्की गिरावट दिखा रहा है। ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.37% की मजबूती दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2017)