एशियाई बाजारों की कमजोर शुरुआत के बीच निक्केई (Nikkei) में उछाल

गुरुवार को एशियाई बाजारों में कमजोर कारोबार देखने को मिल रहा है।

भारतीय समय के मुताबिक 8.35 बजे जापान का बाजार निक्केई (Nikkei) 176.93 अंक या 0.94% की मजबूती के साथ 10,071.30 के स्तर पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 119.02 अंक या 0.52% की कमजोरी के साथ 22,979.24 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.17% की हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) की 0.14% की बढ़त के साथ हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) सपाट लाल निशान पर है। इसके अलावा ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.19% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 19 जनवरी 2017)