एशियाई बाजारों में कमजोरी, निक्केई 110 अंक टूटा

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में कमजोर शुरुआत हुई है।

भारतीय समय के मुताबिक 8.32 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 110.26 अंक या 0.57% की कमजोरी के साथ 19,237.27 के स्तर पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 78.56 अंक या 0.33% की कमजोरी के साथ 24,029.14 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.08% की गिरावट दिखा रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.38% की बढ़त के साथ हरे निशान पर चल रहा है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) भी 0.16% की कमजोरी के साथ लाल निशान पर है। वहीं ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.05% की कमजोरी के साथ हरे निशान पर है। (शेयर मंथन, 17 फरवरी 2017)