लगातार 10वें दिन चढ़ा डॉव जोंस, नैस्डैक में आयी गिरावट

गुरुवार को अमेरिकी बाजार मिलाजुला बंद हुआ, जिसमें डॉव जोंस लगातार में 10वें कारोबारी सत्र में बढ़त आयी।

डॉव जोंस में लगातार 10वें सत्र में 1987 के बाद पहली बार बढ़त आयी है। दूसरी ओर नैस्डैक में लगातार दूसरे दिन गिरावट आयी।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 34.72 अंक (0.17%) की बढ़त के साथ 20,810.32 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 25.12 अंक (0.43%) की गिरावट दिखी और यह 5,835.51 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) भी 0.99 अंक या 0.04% की बेहद मामूली बढ़त के साथ 2,363.81 पर बंद हुआ। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.58% की बढ़त आयी और डब्लूटीआई क्रूड 54.45 डॉलर पर बंद हुआ। साथ ही ब्रेंट क्रूड में 1.31% की बढ़त आयी और यह 56.58 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 फरवरी 2017)