एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार, निक्केई 131 अंक चढ़ा

मंगलवार को शुरुआत में एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है।

भारतीय समय के मुताबिक 8.30 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 131.27 अंक या 0.69% की मजबूती के साथ 19,238.74 के स्तर पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 31.58 अंक या 0.13% की गिरावट के साथ 23,893.47 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.05% की मामूली कमजोरी दिखा रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.29% की गिरावट के साथ लाल निशान पर चल रहा है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) में 0.26% की बढ़त है। वहीं ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.19% की बढ़त के साथ हरे निशान पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2017)