एशियाई बाजारों में कमजोरी, हैंग-सेंग 204 अंक लुढ़का

मंगलवार को एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है।

एशियाई बाजारों के सभी सूचकांक लाल निशान पर हैं। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.35 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 89.39 अंक (0.48%) की गिरावट के साथ 18,708.49 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.21% की गिरावट के साथ लाल निशान पर चल रहा है। वहीं हॉन्ग-कॉन्ग के हैंग-सेंग (Hang-Seng) में 204.45 अंक और सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स (Straight Times) में 0.45% की कमजोरी है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.66% नीचे और ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan weighted) 0.52% की गिरावट के साथ लाल निशान पर है। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2017)