एशियाई बाजारों में हरियाली, हैंग-सेंग 100 अंक चढ़ा

गुरुवार को एशियाई बाजारों में मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है।

भारतीय समय के मुताबिक 8.33 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 29.18 अंक या 0.15% की बढ़त के साथ 19,929.27 के स्तर पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 100.19 अंक या 0.40% की बढ़त के साथ 25,115.61 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.35% की गिरावट के साथ लाल निशान पर है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.70% ऊपर हरे निशान पर चल रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.97% की कमजोरी और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.36% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 11 मई 2017)