अमेरिकी बाजार में बढ़त, डॉव जोंस रिकॉर्ड स्तर पर हुआ बंद

बुधवार को अमेरिकी बाजार में तेजी के साथ ही डॉव जोंस रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

कल बाजार पर फेडरल रिजर्व प्रमुख जेनेट येलेन के धीरे-धीरे ब्याज दरें बढ़ाने के बयान का सकारात्मक असर दिखा। निवेशकों ने जेनेट येलेन के नर्म रुख को मद्देनदर कारोबार किया।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 123.07 अंक या 0.57% की बढ़त के साथ 21,532.14 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 67.86 अंक या 1.10% की मजबूती के साथ 6,261.17 पर बंद हुआ। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) एक दम सपाट 2,443.25 पर बंद हुआ। इसके अलावा बुधवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.99% की तेजी दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 45.49 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2017)