एशियाई बाजारों में अस्थिरता के बीच निक्केई 60 अंक तेज

मंगलवार को एशियाई बाजारों में शुरुआती सत्र में अस्थिर कारोबार हो रहा है।

निवेशक अमेरिका में कर सुधार योजना एशियाई आर्थिक नतीजों की प्रतीक्षा में हैं। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 60.25 अंक या 0.27% की मजबूती के साथ 22,441.24 पर है। वहीं हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 5.50 अंक या 0.02% की मामूली बढ़ोतरी के साथ 29,187.68 पर है। इस बीच ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) हरे निशान में सपाट और सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स (Straight Times) 0.57% की गिरावट दिखा रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.29% और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.22% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2017)