तकनीकी शेयरों ने सीमित रखी अमेरिकी बाजार की बढ़त

गुरुवार को वित्तीय शेयरों में तेजी के बावजूद तकनीकी शेयरों ने अमेरिकी बाजार की बढ़त को सीमित कर दिया।

तकनीकी शेयरों में कल 0.04% की गिरावट आयी। इस क्षेत्र में पिछले 7 सत्रों में 6 में गिरावट आयी है। हालाँकि 2017 में यही सेक्टर सबसे बेहतर प्रदर्श करने वाला भी रहा है, जिसने 37% से अधिक बढ़त हासिल की है।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 63.21 अंक या 0.26% की मजबूती के साथ 24,837.51 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 10.82 अंक या 0.16% की तेजी के साथ 6,950.16 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 4.92 अंक या 0.18% की मजबूती के साथ 6,950.16 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के दाम 0.33% की बढ़त के साथ 59.84 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 दिसंबर 2017)