एशियाई बाजारों में सप्ताह की मजबूत शुरुआत, हैंग-सेंग 441 उछला

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में तेजी दिख रही है।

अच्छे नौकरी आँकड़ों से शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में बढ़त का असर आज एशियाई बाजारों में दिख रहा है। आज भारतीय समय के मुताबिक 8.22 बजे जापान का निक्केई 368.26 अंक या 1.72% की मजबूती के साथ 21,837.46 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 441.63 अंक या 1.42% की तेजी के साथ 31,437.84 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.49% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 1.77% ऊपर है। साथ ही दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 1.16% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.34% की बढ़त चल रही है। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2018)