अमेरीकी बाजार के दो प्रमुख सूचकांकों में गिरावट के बाद आज मंगलवार को एशियाई बाजारों में मंदी दिख रही है।
पिछले सप्ताह स्टील और एल्युमीनियम पर राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा घोषित किये गये शुल्क को कानूनी रूप दिये जाने से अमेरिकी बाजार में डॉव जोंस और एसऐंडपी में गिरावट आयी। इस बीच भारतीय समय के मुताबिक 8.42 बजे जापान का निक्केई 34.58 अंक या 0.16% की गिरावट के साथ 21,789.45 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 21.45 अंक या 0.07% की गिरावट के साथ 31,572.88 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.18% की गिरावट है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.07% मजबूत है। साथ ही दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) सपाट और ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.61% की बढ़त दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 13 मार्च 2018)