एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ हुई कारोबार की शुरुआत

तकनीकी शेयरों में बिकवाली से अमेरिकी बाजार में आयी गिरावट का असर बुधवार को एशियाई बाजारों पर भी दिख रहा है।

आज भारतीय समय के मुताबिक करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई 377.73 अंक या 1.77% की कमजोरी के साथ 20,939.59 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 299.71 अंक या 0.97% की गिरावट के साथ 30,491.12 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.60% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 1.03% नीचे है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 1.26% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.88% की कमजोरी दिख रही है। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2018)