एशिया में कई बाजार बंद, निक्केई 213 अंक ऊपर

गुड फ्राइडे के कारण कई एशियाई बाजार बंद हैं, जबकि शेष अमेरिकी बाजार से मिले सकारात्मक रुझानों के कारण मजबूत स्थिति में है।

आज भारतीय समय के मुताबिक 8.43 बजे जापान का निक्केई 213.27 अंक या 1.01% की मजबूती के साथ 21,372.35 पर है। दूसरी ओर चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.17% और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.73% की बढ़त दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 30 मार्च 2018)