अमेरिकी बाजार में हुई वापसी से एशियाई बाजारों में चमक

इटली में राजनीतिक अस्थिरता कम होने से अमेरिकी बाजार में तेजी का प्रभाव आज एशियाई बाजारों पर भी दिख रहा है।

वहीं यूरो ने भी 10 महीने के निचले स्तर से बढ़त हासिल की है। भारतीय समय के मुताबिक 8.36 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 93.70 अंक या 0.43% की तेजी के साथ 22,112.22 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 168.83 अंक या 0.56% की वृद्धि के साथ 30,225.62 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.80% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.37% ऊपर हैं। इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.47% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.56% की मजबूती दिख रही है। (शेयर मंथन, 31 मई 2018)