सप्ताह के अंतिम दिन एशियाई बाजारों में हल्की बढ़त

अमेरिका द्वारा कनाडा, मेक्सिको और यूरोपीयन यूनियन से धातु के आयात पर शुल्क लगाये जाने के बाद आज एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में हल्की वृद्धि है।

हालाँकि अमेरिका के फैसले से इसके कई व्यापार साझेदारों द्वारा बदले में कार्रवाई की संभावना से अमेरिकी बाजार कमजोर हुआ है। भारतीय समय के मुताबिक 8.45 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 71.68 अंक या 0.32% की तेजी के साथ 22,273.50 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 31.22 अंक या 0.10% की वृद्धि के साथ 30,499.78 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.33% की गिरावट और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) सपाट स्थिति में है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.85% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.58% की मजबूती दिख रही है। (शेयर मंथन, 01 जून 2018)