चीनी आयात पर अमेरिकी शुल्क लागू होने से पहले एशियाई बाजारों में अस्थिरता

शुक्रवार से चीन के आयात पर लागू होने वाले अमेरिकी शुल्क के कारण आज एशियाई बाजारों में अस्थिरता दिख रही है।

सतर्क निवेशकों की ओर से आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। इससे पहले स्वतंत्रता दिवस अवकाश के कारण अमेरिकी बाजार बुधवार को बंद रहा।
गुरुवार को भारतीय समय के मुताबिक करीब साढ़े 8 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 32.77 अंक या 0.15% की गिरावट के साथ 21,684.27 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 40.24 अंक या 0.24% की बढ़त के साथ 28,281.91 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) हरे निशान में सपाट है, जबकि सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.64% की मजबूती है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.20% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.30% की गिरावट दिख रही है। (शेयर मंथन, 05 जुलाई 2018)