अमेरिका में बढ़ती राजनीतिक अनिश्चितता के बीच दबाव में एशियाई बाजार

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में बिकवाली देखने को मिल रही है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ एक व्हिसलब्लोअर रिपोर्ट जारी होने से वहाँ राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ गयी है, जिससे अमेरिकी बाजार में भी कल गिरावट आयी। हालाँकि चीन के शीर्ष राजनयिक की व्यापार करार को लेकर की गयी टिप्पणी से बाजार में नुकसान सीमित रहा।
भारतीय समय के अनुसार करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 268.25 अंक या 1.22% की कमजोरी के साथ 21,779.99 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 55.03 अंक या 0.21% की कमजोरी के साथ 25,986.90 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.11% की वृद्धि और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.24% की गिरावट दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 1.00% और ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.16% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2019)