एशियाई बाजारों में मजबूती, निक्केई 144 अंक ऊपर

अमेरिकी बाजार में तेजी के बाद गुरुवार के शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में भी वृद्धि देखने को मिल रही है।

निवेशकों की नजर कंपनियों के वित्तीय नतीजों, अमेरिका-चीन व्यापार करार और ब्रेक्जिट के घटनाक्रम पर बनी हुई है।
भारतीय समय के अनुसार करीब साढ़े 8 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 144.20 अंक या 0.64% की बढ़ोतरी के साथ 22,769.58 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 133.49 अंक या 0.50% की वृद्धि के साथ 26,700.22 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.05% की कमजोरी और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.71% की मजबूती दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.15% की कमजोरी और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.24% की वृद्धि है। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2019)