बुधवार को भारतीय शेयर बाजार के महत्वपूर्ण सूचकांक मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए।
मंगलवार के बंद स्तर 55,958.98 के मुकाबले आज बुधवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) बढ़त के साथ 56,067.06 पर खुला और सुबह के कारोबार में ही यह ऊपर की ओर 56,198.13 तक उछल गया। इन्ट्रा-डे के लिहाज से यह सेंसेक्स का नया सर्वकालिक शिखर है। हालाँकि दोपहर बाद सेंसेक्स अपनी तेजी गँवा बैठा और 14.77 अंकों या 0.03% के नुकसान के साथ 55,944.21 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के केवल नौ शेयरों में बढ़त दर्ज की गयी, जबकि इसके 21 शेयरों में कमजोरी देखी गयी। सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) में 3.51% और टाइटन (Titan) में 2.50% की गिरावट रही। दूसरी ओर टीसीएस (TCS) में 1.31% की मजबूती दर्ज की गयी।
अपने पिछले बंद स्तर 16,624.60 के मुकाबले आज निफ्टी (Nifty) ऊपर की ओर 16,712.45 तक उछल गया। इन्ट्रा-डे के लिहाज से यह सेंसेक्स का नया सर्वकालिक शिखर है। निफ्टी आज के कारोबार के अंत में 10.05 अंकों या 0.06% की बढ़ोतरी के साथ 16,634.65 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह निफ्टी का नया सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। आज निफ्टी के 21 शेयरों में मजबूती और 28 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी। निफ्टी का एक शेयर अपने पिछले बंद भाव के स्तर पर ही बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2021)