मार्च 2013 में स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) की रिम बिक्री में 5% की वृद्धि दर्ज हुई है।
कंपनी ने मार्च 2013 में 9.17 लाख व्हील्स रिम की बिक्री की है, जबकि पिछले साल मार्च 2012 में इसकी बिक्री 9.13 लाख व्हील्स रिम रही थी।
कंपनी ने मार्च 2013 में 150,133 व्हील्स रिम का निर्यात किया है, जबकि मार्च 2012 में इसने 110,064 व्हील्स रिम का निर्यात किया था। इस तरह व्हील्स रिम का निर्यात 36% बढ़ा है।
आज बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। यह 2.49% की बढ़त के साथ 166.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2012)