स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) की बिक्री बढ़ी, शेयर उछला

सितंबर 2013 में स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) की व्हील्स बिक्री में 9% की वृद्धि दर्ज हुई है।
कंपनी ने सितंबर 2013 में 10.05 लाख व्हील्स की बिक्री की है, जबकि पिछले साल सितंबर 2012 में इसकी बिक्री 9.25 लाख व्हील्स की रही थी। 
कंपनी ने सितंबर 2013 में 1,49,280 व्हील्स का निर्यात किया है, जबकि सितंबर 2012 में इसने 72076 व्हील्स का निर्यात किया था। इस तरह व्हील्स का निर्यात 107% बढ़ा है।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख है। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 138 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। बीएसई में सुबह 11:13 बजे यह 8.41% की बढ़त के साथ 138 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2013)