रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने वेनेजुएला की कंपनी से मिलाया हाथ

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने एक समझौता किया है। 

रिलायंस ने वेनेजुएला की तेल कंपनी पेट्रोलेओस डे वेनेजुएला (Petroleos de Venezuela) के साथ ओरिनोको तेल क्षेत्र में अयायुचो 8 (Ayacucho 8) ब्लॉक के संयुक्त अध्ययन के लिए यह करार किया है।

इस समझौते के तहत दोनों कंपनियाँ अयायुचो 8 ब्लॉक के लिए मिल कर विकास कार्यों का मूल्यांकन करेंगी। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 12:12 बजे यह 0.08% की कमजोरी के साथ 859.15 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2013)