बॉश (Bosch) : कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म की

बॉश (Bosch) के कर्मचारी संघ ने हड़ताल समाप्त कर दी है। 

कंपनी के बैंगलुरु स्थित उत्पादन संयंत्र में आज कर्मचारी संघ हड़ताल खत्म कर वापस काम पर लौट आये हैं। 

गौरतलब है कि कंपनी प्रबंधन ने इस हड़ताल को पूरी तरह से गैरकानूनी करार दिया था। क्योंकि यूनियन संघ ने प्रबंधन को बिना किसी पूर्व सूचना के हड़ताल का फैसला किया है। 
एनसीईएक्स में कंपनी का शेयर दोपहर 12:05 बजे 0.03% की बढ़त के साथ 8,751.05 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2013)