बजाज कॉर्प (Bajaj Corp) ने एक नयी उत्पादन इकाई की स्थापना की है।
बजाज कॉर्प ने त्वचा और हेयर केयर उत्पाद कारोबार के लिए बजाज कॉर्प इंटरनेशनल (एफजेडई) की स्थापना की है।
इसकी स्थापना के साथ ही यह अब बजाज कॉर्प की 100% सब्सीडियरी कंपनी बन गयी है। इस इकाई को यूएई में शारजहां एयरपोर्ट इंटरनेशनल फ्री जोन अथॉरिटी में शामिल किया गया है।
आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 1.44% के नुकसान के साथ 216.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथ, 26 दिसंबर 2013)