महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने जनवरी 2014 में 20,109 ट्रैक्टरों की बिक्री की है।
समूह के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (एफईएस) द्वारा घोषित आँकड़ों के अनुसार यह साल 2013 की समान अवधि के 17,473 ट्रैक्टरों के मुकाबले 15% अधिक है। घरेलू बाजार में इसके ट्रैक्टरों की बिक्री में साल-दर-साल 18% की उछाल आयी है और यह 16,402 से बढ़ कर 19,389 हो गयी है।
लेकिन निर्यात के मोर्चे पर इसे गिरावट का सामना करना पड़ा है। जनवरी 2014 में इन ट्रैक्टरों का निर्यात 33% घट कर 720 रह गया। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2014)