गोदरेज कंज्यूमर (Godrej Consumer) ने किया अधिग्रहण

गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स (Godrej Consumer Products) ने नाइजीरिया के डार्लिंग समूह (Darling Group) के साथ एक समझौता किया है।  

कंपनी ने समूह में 100% हिस्सेदारी खरीद ली है। कंपनी ने डार्लिंग नाइजीरिया में बाकी बची 49% हिस्सेदारी का भी अधिग्रहण कर लिया है। गौरतलब है कि जीपीसीएल ने सितंबर 2011 में डार्लिंग नाइजीरिया में 51% हिस्सेदारी खरीदी थी।  

कंपनी की यह खबर मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर बुधवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 0.67% की कमजोरी के साथ 717.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2014)