वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) ने भी उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) में कटौती का लाभ ग्राहकों को दिया है।
कंपनी ने अपने दोपहिया और तिपहिया वाहनों के सभी मॉडल में 850 रुपये से 3,500 रुपये तक की कटौती की है।
इससे पहले भी कई ऑटो कंपनियाँ अपने वाहनों में कटौती का ऐलान कर चुकी हैं।
गौरतलब है कि अंतरिम बजट 2014-15 में छोटी कारों पर उत्पाद शुल्क 12% से घटा कर 8% करने का ऐलान किया था, जबकि बड़ी और मँझोली कारों पर उत्पाद शुल्क 30% से घटा कर 20% किया गया है। वहीं स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) पर शुल्क को 30% से घटा कर 24% किया गया।
कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 0.30% की बढ़त के साथ 82.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2014) (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2014)