भारती एयरटेल (Bharti Airtel) : नाइजीरिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) नाइजीरिया में दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन कर उभरी है।

उपभोक्ताओं की संख्या के आधार पर भारती एयरटेल नाइजीरिया की दूसरी बड़ी कंपनी बन गयी है।

नाइजीरिया के दूरसंचार नियामक एनसीसी (NCC) के द्वारा जारी किये गये आँकड़ों के मुताबिक फरवरी के अंत तक 26,194,336 मोबाइल उपभोक्ताओं के साथ एयरटेल दूसरे स्थान पर है, जबकि नाइजीरिया की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी एमटीएन (MTN) के उपभोक्ताओं की संख्या 57,183,745 है। 

शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 1.74% के नुकसान के साथ 316.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2014)