अप्रैल 2014 में स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) की रिम बिक्री में वृद्धि हुई है।
कंपनी ने इस दौरान 9.15 लाख व्हील्स रिम की बिक्री की है, जबकि पिछले साल अप्रैल में इसकी बिक्री 8.24 लाख व्हील्स रिम रही थी। इस तरह कंपनी की बिक्री में 11% की बढ़ोतरी हुई है।
कंपनी ने अप्रैल 2014 में 1.08 लाख व्हील्स रिम का निर्यात किया है, जबकि अप्रैल 2013 में इसने 92,000 व्हील्स रिम का निर्यात किया था। इस तरह व्हील्स रिम का निर्यात 17% बढ़ा है।
शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 0.13% की कमजोरी के साथ 153.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 मई 2014)